छत्तीसगढ़: शिक्षा के मंदिर में टीचर की शर्मनाक हरकत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सरकारी स्कूल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के दौरान एक सरकारी शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे में बहकी-बहकी बातें करते शिक्षक का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना लखनपुर विकासखंड के गुमगरा स्थित जूनापारा प्राइमरी स्कूल की बताई जा रही है।

पूजा के दिन नशे में पहुंचा शिक्षक

जानकारी के अनुसार, स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान शिक्षक बुद्धेश्वर दास नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। जब ग्रामीणों ने उनसे शराब पीने को लेकर सवाल किया तो पहले उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ मध्यान्ह भोजन में दाल-भात खाया है। बाद में वह पूजा में नारियल चढ़ाने और भगवान को “दूसरा प्रसाद” चढ़ाने जैसी बातें करने लगे।

नाम बताने से किया इनकार, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में शिक्षक कभी अपना नाम बताने से इनकार करते नजर आते हैं तो कभी अपनी पोस्टिंग को लेकर अलग-अलग बातें करते हैं। शिक्षक की इस हरकत से मौजूद अभिभावक और ग्रामीण नाराज हो गए और पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ग्राम सभा में हटाने का प्रस्ताव

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बुद्धेश्वर दास आदतन शराबी हैं और पहले भी कई बार नशे की हालत में स्कूल आ चुके हैं। बार-बार समझाइश के बावजूद सुधार नहीं होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम सभा बुलाकर शिक्षक को स्कूल से हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

बीईओ ने भेजी सस्पेंशन की रिपोर्ट

मामले में लखनपुर बीईओ डीके गुप्ता ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद संकुल प्रभारी से जांच कराई गई। जांच में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की पुष्टि हुई है। इसके बाद शिक्षक को सस्पेंड करने की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट डीईओ सरगुजा को भेज दी गई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन