सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूब पर अश्लील सामग्री पर जताई नाराजगी, केंद्र सरकार को नोटिस जारी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यूट्यूब पर बढ़ती अश्लील सामग्री को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट रेगुलेशन की कमी का दुरुपयोग किया जा रहा है और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

रणवीर अल्लाहबादिया की याचिका पर सुनवाई

यह मामला यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (बियरबाइसेप्स) की याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ देशभर में दर्ज एफआईआर को एक साथ क्लब करने की मांग की थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अल्लाहबादिया को फटकार लगाते हुए कहा कि लोकप्रियता का मतलब यह नहीं कि आप कुछ भी कह सकते हैं।

सरकार से की गई सख्त नियमन की मांग

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से अश्लील कंटेंट पर नियंत्रण के लिए सुझाव मांगे। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार इस दिशा में कोई कदम उठाएगी तो यह “बहुत खुशी” की बात होगी।

क्या है रणवीर अल्लाहबादिया का मामला?

रणवीर अल्लाहबादिया ने एक शो में विवादित सवाल पूछकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एक प्रतिभागी से पूछा था कि क्या आप अपने माता-पिता को रोज संबंध बनाते हुए देखना चाहेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे रोकना चाहेंगे? इस बयान के बाद कई शहरों में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई, हालांकि उन्होंने माफी मांग ली है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन