Super Dancer 3 के छिड़े विवाद पर अनुराग बसु ने मानी गलती, ‘कहा – मां-बाप के लिए ये शर्मिंदगी भरा था..

anurag basu super dancer 3

Super Dancer 3 के एक एपिसोड पर जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है,इसी बीच अब शो के जज अनुराग बसु ने उस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और उस घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया, जाने क्या है पूरा मामला…

Super dancer 3 का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था,जिसमे नजर आ रहा था कि एक छोटा बच्चा जो की शो का प्रतियोगी है,उससे शो के जज उसके माता पिता के बारे में कुछ अश्लील और यौन संबंधी सवाल पूछ रहे थे।

इस क्लिप के वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) एक्शन में आई और उन्होंने शो के निर्माताओं को ऐसे गलत सामग्री प्रसारित करने के लिए नोटिस जारी की।NCPCR ने कहा है कि इस वायरल एपिसोड को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए। 

Super Dancer 3 विवाद पर अनुराग बसु  ने मानी गलती

उस वायरल क्लिप पर मचे विवाद के बीच अब शो के जज अनुराग बासु की प्रतिक्रिया समाने आई है, “अनुराग ने कहा मैं इससे सहमत हूं कि मुझे बात को उस दिशा में नहीं करना चाहिए था, जिससे प्रतियोगी कुछ ऐसी बाते कह दे और उसके माता-पिता को शर्मिंदगी झेलनी पड़े” उन्होंने यह भी माना कि एक जज के रूप में उनकी भी कुछ जिम्मेदारीयां है। 

अनुराग बासु ने आगे बोला की, मुझे ऐसा लगता है कि जब कंटेस्टेंट से सवाल करें, तो उसकी भी एक हद होनी चाहिए। बच्चों से बातचीत में सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि वे अपनी मासूमियत में कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जो की सहीं नहीं हो सकती हैं। 

इस एपिसोड को एडिट भी किया जा सकता था, लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं था। यह बात मेरी अपनी निजी राय है। मैं अभी एक रियलिटी शो के जज के तौर पर बात कर रहा हूं, चैनल की तरफ से नहीं। मेरे अनुसार इस स्थिति को साफ करना मेरी जिम्मेदारी बनती है, यह क्लिप भी अब वायरल हो गई है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन