Squid Game season 2: एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर नजर आएगा मौत का खौफनाक खूनी खेल, मेकर्स ने किया ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ का ऐलान

Squid game season

Squid Game season 2 : बहुत जल्द ही  नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर से दर्शकों को खूब रिझाने वाली स्क्विड गेम की वापसी  होने वाली है, स्क्विड गेम के मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। इस शो के निर्देशक और निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने सोशल मीडिया account पर एक नोट के साथ स्क्विड गेम 2 को लेकर कुछ डिटेल्स साझा किया है।

पिछले साल नेटफ्लिक्स पर आई कोरियन थ्रिलर शो ‘स्क्विड गेम’ का पहला सीजन वर्ल्ड वाइड काफी हिट रहा था। ग्लोबल लेबल पर भी दर्शकों ने इस शो को देखा और इसकी खूब प्रशंसा भी की। अब जब इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान हो चुका है तो इसने लोगो की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है। बहुत जल्द ही सभी का इंतजार खत्म होने वाला है, नेटफ्लिक्स ने इस चर्चित शो के दूसरे सीजन के लिए इसकी घोषणा भी कर दी है। शो के निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर ‘squid game season 2’ के बारे में लेकर बताया है 

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से squid game season 2 से संबंधित घोषणा करते हुए लिखा है कि, ‘रेड लाइट … ग्रीन लाइट! स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के साथ फिर से वापस आ रहा है। वहीं दूसरे ट्वीट में इस शो निर्माता और निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक के द्वारा फैंस के लिए भी एक खास नोट भी साझा किया गया है।

Squid game season

नेटफ्लिक्स ने अपने दूसरे ट्वीट में एक नोट शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा है की, स्क्विड गेम के निर्देशक, निर्माता व लेखक,  ह्वांग डोंग-ह्युक का अपने फैंस के लिए एक खास संदेश। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस  नोट में लिखा  है कि ‘पिछले वर्ष स्क्वीड गेम के पहले सीजन को ओटीटी पर आने में 12 साल लग गए थे। लेकिन स्क्विड गेम को अभी तक की सबसे लोकप्रिय व चर्चित नेटफ्लिक्स सीरीज बनने में मात्र 12 दिन ही लगे।’

इस साझा नोट में आगे लिखा है कि, ‘स्क्विड गेम के लेखक, निर्माता और निर्देशक के रूप में, दुनिया भर के अपने  प्रशंसकों के लिए एक बड़ा उत्साह। हमारे शो को देखने और इन्हे खूब पसंद करने के लिए धन्यवाद, और अब, गि-हुन रिटर्न। द फ्रंट मैन रिटर्न। सीजन 2 आ रहा है। द मैन इन सूट भी फिर से वापस आ सकता है। आप सभी को यंग-ही के प्रेमी चेउल-सु से भी मिलवाया जाएगा।’

क्या है इस स्क्विड गेम में?

Squid gameseason2: इस squid game मे पैसे की तंगी से जूझ रहे व्यक्तियों की कहानी दिखाई गई है,  बच्चों के द्वारा खेले जाने वाले इस खेल को इतना रोमांचक भी बनाया जा सकता है ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था,इस खेल में बड़ी रकम जीतने के मौके के लिए सभी प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं। लेकिन इस खेल में हारने वालों के लिए केवल मौत ही एकमात्र विकल्प  होता है। यह चर्चित शो, नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज भी बन गई थी..

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन