सिंगर-रैपर Yo Yo Honey Singh इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके एक स्टेज शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Soundarya Sharma उनके गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
‘बिग बॉस 16’ फेम सौंदर्या शर्मा एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ पेशे से डेंटिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में फिल्म Ranchi Diaries से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और वेब सीरीज Raktanchal में भी नजर आ चुकी हैं।
हाल ही में मुंबई में हुए My Story World Tour – India Chapter के दौरान हनी सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसी दौरान सौंदर्या शर्मा स्टेज पर आईं और उन्होंने ‘लाल परी’ गाने पर बोल्ड और एनर्जेटिक डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह गाना Housefull 5 का हिस्सा है, जिसके बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं, जबकि इसे हनी सिंह और सिमर कौर ने गाया है।
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
सौंदर्या के इस डांस को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने उनकी एनर्जी की तारीफ की, तो कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि “कहां डॉक्टर बन रही थीं और अब ऐसा डांस कर रही हैं।” वहीं कुछ ने उनके डांस स्टाइल पर सवाल भी उठाए।
लॉरेन के साथ भी छाए हनी सिंह
इससे पहले दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने फैंस को सरप्राइज दिया था, जब स्टेज पर उनके साथ मशहूर डांसर Lauren Gottlieb भी नजर आईं। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
