सौम्या चौरसिया की 16 और संपत्तियां अटैच करने की तैयारी

रायपुर। निलंबित राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने विशेष न्यायालय में आवेदन दाखिल कर उनकी 16 चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने की अनुमति मांगी है।

45 संपत्तियों की खरीद का खुलासा

EOW ने कोर्ट में बताया कि सौम्या चौरसिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली और कमीशनखोरी से बड़ी रकम अर्जित की। इस रकम से उन्होंने अपने परिजनों और अन्य लोगों के नाम पर कुल 45 संपत्तियां खरीदीं।

इनमें से 29 संपत्तियां पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अटैच की जा चुकी हैं।

अब बाकी की 16 संपत्तियों को भी अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


बचाव पक्ष का तर्क

सौम्या के वकीलों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि जिन संपत्तियों को सौम्या की बताई जा रही हैं, वे उनके परिजनों द्वारा खरीदी गई हैं और इसके दस्तावेज भी मौजूद हैं। बचाव पक्ष ने अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

कोर्ट की अगली सुनवाई

विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बचाव पक्ष को 22 सितंबर को अपना पक्ष रखने का समय दिया है।

पृष्ठभूमि

सौम्या चौरसिया का नाम बहुचर्चित कोयला घोटाले में भी सामने आया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रायपुर जेल से रिहाई मिली। कोर्ट के आदेश पर वह वर्तमान में बेंगलुरु में रहकर पेशियों में शामिल हो रही हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन