केतन से सगाई, चेतन से अफेयर… अब वायरल VIDEO ने खोला ‘तीसरे शख्स’ का राज!

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पुणे। कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या मामले में गिरफ्तार सिया गोयल को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनका करीब 7 महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को लेकर नई चर्चाएं छेड़ दी हैं।

वायरल वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। इसमें सिया एक पब में फोन पर किसी से तेज आवाज में बहस करती नजर आती हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं, “पहले तू खुद मुझ पर चीट करता है और फिर मुझे ही कॉल करता है।” वीडियो में उनके हाथ में बीयर की बोतल भी दिखाई दे रही है।

इससे पहले सिया का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखती नजर आई थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

पुलिस के मुताबिक, सिया पर आरोप है कि उसने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और सभी आरोपों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है।

इस बीच सिया के पिता प्रवीण गोयल ने पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें सिया और चेतन के रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। अगर पहले पता होता, तो वह सिया और केतन की शादी पर दोबारा विचार करते।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन