Shubman gill captaincy:शुभमन गिल को मिला शानदार बल्लेबाजी का इनाम ,अब मिलेगी इंडिया टीम की कमान

Shubman gill captaincy:शुभमन गिल को मिला शानदार बल्लेबाजी का इनाम ,अब मिलेगी इंडिया टीम की कमान

इंडियन क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों शानदार फार्म में चल रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में वे अपनी धाक जमाते जा रहें हैं वही अब गिल 1 सितंबर से शुरू होने वाले न्यूज़ीलैंड(A) के खिलाफ मैच में  भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे।

दोनों देशों के मध्य चार दिवसीय मैचों की सीरीज होने वाली है।जिसके बाद 22 सितंबर से एक दिवसीय मैचों की शृंखला का  भी आगाज होगा। जिसमें कई स्टार खिलाड़ी भी शुभमन गिल जैसे युवा कप्तान के नेतृत्व में खेलते हुए नजर आएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में अपनी वापसी के बाद से ही शुभमन गिल अपने फार्म में चल रहे हैं, जिसके कारण अब वे सुर्ख़ियो  में बने हुए हैं। लगातर अच्छे रन बनाने के बूते अब उन्हें मुख्य ओपनिंग करने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में रखा गया है। विंडीज के दौरे में गिल ने 3 मैचों की सीरीज में 2 अर्धशतक जमाए थे जिसमें उनके 98रनों की नाबाद पारी भी शामिल है।

जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में भी गिल ने अपने लय को बरकरार रखते हुए नाबाद 82 रन बनाए। अब खबर यह मिल रहा है कि न्यूज़ीलैंड(A) के खिलाफ युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) भारत(A) की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे।

Shubman gilcaptaincy :Shubman Gill की कप्तानी में खेलेंगे स्टार खिलाड़ी

न्यूज़ीलैंड(A) के खिलाफ भारतीय टीम में लंबे समय के बाद कई खिलाड़ियों की वापसी होगी, दिलचस्प बात इसमें यह है कि यहां पृथ्वी शॉ, ईशान किशन,वाशिंगटन सुंदर, तथा ऋतुराज गायकवाड जैसे धुरंधर भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। 

इसी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत, वेंकटेश अय्यर और मोहम्मद सिराज भी एकदिवसीय टीम में नजर आएंगे। लंबे समय बाद ऋषि धवन की भी वापसी होगी।

एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम कुछ इस प्रकार का है (Team India) – शुभमन गिल (कप्तान के रूप में), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन,हनुमा विहारी, ऋषि धवन,रुतुराज गायकवाड़,  प्रवीण दुबे, मयंक मार्कंडे,वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत,मोहम्मद सिराज,  वेंकटेश अय्यर, पुलकित नाग,  यश दयाल,राहुल चाहर,।

न्यूजीलैंड vs भारत मैच का शेड्यूल (List-A)

पहला  मैच: 22 सितंबर को होगा

दूसरा मैच: 25 सितंबर को होगा

तीसरा मैच: 27 सितंबर को होगा

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन