Shahid Rafi on Lata and Asha: भारतीय संगीत जगत में लता मंगेशकर, आशा भोसले और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों का नाम हमेशा सम्मान से लिया जाता है। लेकिन हाल ही में रफी साहब के बेटे शाहिद रफी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लता और आशा को उनके पिता से जलन थी और इसी वजह से दोनों बहनों ने उनका करियर बर्बाद किया।
लता-आशा पर गंभीर आरोप
शाहिद रफी ने एक इंटरव्यू में कहा कि लता मंगेशकर और आशा भोसले उनके पिता मोहम्मद रफी से चिढ़ती थीं। उन्होंने दावा किया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा गाने गाने का नाम पहले रफी साहब का आया था, लेकिन लता जी ने दखल देकर इसे अपने नाम दर्ज करवाया।
“मेरे अब्बा ने नहीं, लता जी ने मांगी थी माफी”
शाहिद ने कहा कि लता जी ने झूठा दावा किया था कि रफी साहब ने उनसे माफी मांगी थी। जबकि सच्चाई यह है कि लता ने खुद उनके पिता से माफी मांगी थी। शाहिद का कहना है कि उस समय रफी साहब इंडस्ट्री में टॉप पर थे और लता जी को असुरक्षा महसूस हो रही थी।
रॉयल्टी विवाद से बिगड़े रिश्ते
शाहिद ने बताया कि रफी और लता के बीच गानों की रॉयल्टी को लेकर भी बड़ा विवाद हुआ था। लता चाहती थीं कि गायक-गायिकाओं को गानों की रॉयल्टी मिले, लेकिन रफी इसके खिलाफ थे। इसी वजह से उनके रिश्ते बिगड़ गए थे।
आखिरकार हो गई थी सुलह
हालांकि बाद में लता और रफी के बीच सुलह हो गई थी और दोनों ने साथ में स्टेज शो भी किया। साल 1980 में मोहम्मद रफी का निधन हो गया, जबकि लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कहा।
