June 27, 2026
https://news4u36.in/saumya-chaurasia-ed-court-hearing-chhattisgarh-liquor-scam/
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया को आज ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। 14 दिन की न्यायिक रिमांड अवधि पूरी होने के बाद यह पेशी होने जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

ईडी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सौम्या चौरसिया से गहन पूछताछ की गई। उनके बयान के बाद ईडी ने ईओडब्ल्यू केस में पहले से जेल में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त और निलंबित आईएएस अधिकारी निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया है। निरंजन दास को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस मामले में ईडी ने मंगलवार को अपनी फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें करीब 2880 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का खुलासा किया गया है। अब इस केस में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी, हालांकि ट्रायल की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। इस केस में ईडी ने एसीबी (ACB) में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया गया है। जांच में सामने आया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के कथित सिंडिकेट के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

ईडी की जांच में राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका सामने आई है, जिनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन