रायपुर। सरोना क्षेत्र में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शमशान घाट रोड थर्ड जेंडर सेंटर के पास कुछ लोग गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं।
पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों व्यक्तियों को पहचान कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुलाब कंडरा, अन्तो नाग और ओचुत नाग बताए गए हैं। उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर 4.5 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 40,050 रुपये है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की जानकारी:
गुलाब कंडरा, पिता स्व. बृज कंडरा, उम्र 27 साल, निवासी शक्ति घाट, सरोना, थाना डी.डी.नगर, रायपुर।
अन्तो नाग, पिता ओचुत नाग, उम्र 28 साल, निवासी ग्राम बांकीबहाल, थाना पटनागढ़, बलांगीर (उड़ीसा)।
ओचुत नाग, पिता कलाराम नाग, उम्र 64 साल, निवासी ग्राम बांकीबहाल, थाना पटनागढ़, बलांगीर (उड़ीसा)।
