July 10, 2026
छत्तीसगढ़: दो लड़कियों से प्रेम संबंधों का दबाव नहीं झेल पाया युवक, घर में मिला शव

छत्तीसगढ़: दो लड़कियों से प्रेम संबंधों का दबाव नहीं झेल पाया युवक, घर में मिला शव

Advertisement Banner

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी में प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणगढ़ का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मुकेश सिरदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने देर रात घर के मयार में साफे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश का पहले से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच कुछ दिन पहले वह जयनगर थाना क्षेत्र के कंदराई गांव से एक नाबालिग छात्रा को अपने साथ लेकर आया था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तों को लेकर युवक काफी तनाव में रहने लगा था।

हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंधों को आधिकारिक कारण नहीं माना है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन