कश्मीर पर ये क्या बोल गई पाकिस्तान की सना मीर,भड़के भारतीय

कोलंबो। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने ICC महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री दौरान कश्मीर को लेकर दिया गया विवादित बयान लेकर सफाई दी है। श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान मीर ने पहले “कश्मीर” कहा, लेकिन बाद में अपने शब्दों को बदलकर “आजाद कश्मीर” कहा।

मीर ने क्या कहा था?

यह घटना तब हुई जब पाकिस्तानी बल्लेबाज नतालिया परवेज बल्लेबाजी के लिए आईं। मीर ने नतालिया का परिचय देते हुए कहा कि वह कश्मीर से हैं, लेकिन तुरंत अपनी टिप्पणी बदलकर “आजाद कश्मीर” कह दिया। नतालिया वास्तव में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से हैं।

मीर की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसे लेकर आलोचना शुरू हो गई। कई प्रशंसकों ने ICC से मीर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग भी की।

सना मीर की सफाई

सना मीर ने स्पष्ट किया, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मेरी टिप्पणी का मकसद केवल यह बताना था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनका सफर कितना प्रेरक है। इसका राजनीतिकरण न किया जाए।”

उन्होंने आगे कहा, “हम कमेंटेटर के तौर पर सिर्फ खिलाड़ियों के गृहनगर और उनकी कहानी बताते हैं। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हमारा काम खेल और खिलाड़ियों की प्रेरक कहानी को उजागर करना है।”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन