Sam Virat controversy: कोहली से हुई मुलाकात और विवाद पर सैम कोंस्टास का दिलचस्प बयान ।News4u36

Sam Virat controversy: कोहली से हुई मुलाकात और विवाद पर सैम कोंस्टास का दिलचस्प बयान

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Sam Virat controversy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास और भारतीय दिग्गज विराट कोहली के बीच मैदान पर बहस ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब 19 वर्षीय कोंस्टास ने उस मुकाबले के बाद कोहली के साथ हुई अपनी खास मुलाकात का खुलासा किया है।

कोंस्टास ने कोहली की तारीफ की

कोंस्टास ने कोड स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा,
“कोहली बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मैच के बाद मैंने उनसे बातचीत की और उन्हें बताया कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और कहा कि अगर मैं श्रीलंका दौरे के लिए चुना जाऊं, तो अच्छा प्रदर्शन करूं।”

कोंस्टास ने यह भी बताया कि उनका पूरा परिवार कोहली का प्रशंसक है।

कोहली के खिलाफ खेलना सम्मान की बात Sam Virat controversy

कोंस्टास ने विराट कोहली को अपना आदर्श बताते हुए कहा,
“मैं बचपन से ही उनका प्रशंसक हूं। जब मैंने मैदान पर उन्हें खेलते देखा, तो लगा, वाह! विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी उपस्थिति ही अलग होती है। भारतीय दर्शक उनका नाम जोर-जोर से ले रहे थे। उनके खिलाफ खेलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”

बुमराह के साथ हुई बहस पर सफाई

मेलबर्न टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के साथ हुई बहस पर कोंस्टास ने कहा,
“मैं समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा था ताकि भारत को एक और ओवर न मिले, लेकिन बुमराह ने आखिर में बाजी मार ली। वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। उन्होंने सीरीज में 32 विकेट लिए।”

डेब्यू मैच में कोंस्टास का प्रदर्शन

कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 65 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि, उन्हें रविंद्र जडेजा ने आउट किया।
19 साल और 85 दिन की उम्र में कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूरी सीरीज में 4 पारियों में 28.25 की औसत से 113 रन बनाए।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन