
Salman Khan एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। उनकी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म Maatrubhumi: War Rest in Peace का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। खास बात ये रही कि भाईजान ने यह टीजर रात 3 बजे पोस्ट किया, जिसे फैंस ने “ईदी” बताया।
फिल्म का नया गाना “मैं हूं” सिर्फ देशभक्ति या युद्ध की कहानी नहीं दिखाता, बल्कि इसमें प्यार, इंतजार और भावनाओं का दर्द भी नजर आता है। गाने में सैनिक की जिंदगी के पीछे छिपी भावनात्मक कहानी को दिखाया गया है।
चित्रांगदा और सलमान की दिखी शानदार केमिस्ट्री
गाने में Chitrangda Singh और सलमान खान की इमोशनल केमिस्ट्री देखने को मिली। वीडियो में चित्रांगदा का किरदार सलमान को याद करते हुए नजर आता है, क्योंकि वह बॉर्डर पर युद्ध लड़ने गए हैं। गाने को Shreya Ghoshal और अयान लाल ने अपनी आवाज दी है, जिसने इसे और ज्यादा भावुक बना दिया।
रात 3 बजे भी जाग रहे थे भाईजान के फैंस
सलमान खान के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने “ईद मुबारक भाईजान” लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं कुछ फैंस ने मजाक में कहा, “भाईजान अब सो भी जाइए।”
कब रिलीज होगी ‘मातृभूमि’?
फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम Battle of Galwan रखा गया था। कहानी 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है।
