सौतेली बेटी पर रूपाली गांगुली ने ठोका 50 करोड़ मानहानि का मुकदमा

रूपाली गांगुली, जो टीवी सीरियल “अनुपमा” से मशहूर हैं, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। उनकी सौतेली बेटी, ईशा वर्मा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने रूपाली को “निर्दयी औरत” बताया। ईशा का कहना है कि रूपाली की वजह से उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था। अब इस मामले में रूपाली ने चुप्पी तोड़ी और ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है।

रूपाली गांगुली ने सना रईस खान की मदद से ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है और उससे 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। सना ने कहा कि ईशा के आरोप बेबुनियाद हैं और इनका मकसद रूपाली की छवि को नुकसान पहुंचाना था। सना ने यह भी बताया कि इन आरोपों की वजह से रूपाली को भावनात्मक नुकसान हुआ है और उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल निष्ठा भी प्रभावित हुई है।

ईशा वर्मा, रूपाली के पति अश्विन वर्मा और उनकी पहली पत्नी सपना वर्मा की बेटी हैं। अश्विन और सपना की शादी 1997 में हुई थी, जो 2008 में तलाक में बदल गई। हाल ही में ईशा ने रूपाली पर आरोप लगाया कि उनका अफेयर उनके पिता के साथ था, जिससे उनके माता-पिता का तलाक हुआ। ईशा का कहना है कि रूपाली उसे अपने पिता से बात तक नहीं करने देती हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन