रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से जंग हारे : Rinku Singh father death ।News4u36

रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से जंग हारे : Rinku Singh father death

Mkyadu
2 Min Read

Rinku Singh father death: भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित Yatharth Hospital में अंतिम सांस ली। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पिता की गंभीर हालत की खबर मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौटना पड़ा था।

टी-20 विश्वकप के दौरान चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में आयोजित एक अभ्यास सत्र में रिंकू हिस्सा नहीं ले पाए थे। उस समय टीम के बाकी खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे थे, लेकिन रिंकू की अनुपस्थिति से साफ हो गया था कि परिवार में कोई बड़ी परेशानी है।

टीम के बल्लेबाजी कोच Sitanshu Kotak ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रिंकू अपने पिता की तबीयत खराब होने की वजह से घर गए हैं और जल्द वापसी की उम्मीद है। हालांकि अब पिता के निधन के बाद यह साफ नहीं है कि वह विश्वकप के आने वाले मुकाबलों में टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

इस मुश्किल समय में क्रिकेट जगत और फैंस रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन