Pushpa 2 की रिलीज डेट आई सामने, अल्लू अर्जुन मचाएंगे भौकाल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Pushpa 2’ को लेकर दर्शकों की बेसब्री आखिरकार खत्म होने वाली है। काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस फिल्म की रिलीज डेट फिर से पोस्टपोन हो सकती है। लेकिन अब इसका इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

मालूम हो कि ‘Pushpa 2’ की रिलीज डेट को पहले दो बार टाला जा चुका था। पहले इसे अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी, फिर अगस्त का शेड्यूल किया गया, लेकिन अब फाइनल तारीख 5 दिसंबर, 2024 तय हो गई है। हाल ही में हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ हुए एक बड़े इवेंट में इस नई रिलीज डेट का खुलासा किया गया।

नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पाराज का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। वह मुंह में सिगार दबाए, हाथ में पिस्तौल थामे एक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर ही नहीं, बल्कि इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी टिकी होंगी, क्योंकि यह फिल्म पहले ही एक बड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है।

https://www.instagram.com/p/DBgD8MeSN-5/?utm_source=ig_web_copy_link

‘Pushpa 2 ‘ को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है, जो इस वक्त फिल्म के काम को पूरा करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल नजर आएंगे, साथ ही कुछ नए चेहरे भी फिल्म में देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन