Reel की दीवानगी में लड़के के हो गए टुकड़े, कैमरे में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर..

पिछले कुछ समय से युवाओं में रील या शॉर्ट्स वीडियो बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ गया है. लाइक्स और फॉलोवर के चक्कर में युवक-युवतियां कई अतरंगी चीजे भी करते है।

कुछ तो अपनी जान को ही जोखिम में डाला लेते हैं, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से रील बनाने का ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

16 year old youth dies after being hit by train while making reels in Barabanki, Uttar Pradesh

एक 16 वर्षीय युवक की रील (REEL) के वजह से जान चली गई. ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर छोटे छोटे टुकड़ों में बट गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को उसकी सूचना दी. परिजनों को भी इस घटना ने गहरा धक्का पहुंचाया. पुलिस युवक के कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है. इसी बीच लड़के की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है. 

जहांगीराबाद कस्बे के टेरा दौलतपुर गांव में सैलून की शॉप चलाने वाले मुन्ना का 16 वर्षीय बेटा फरमान अपने 3 दोस्त नादिर, शोएब और समीर के साथ गुरुवार के दिन बारावफात का जुलूस देखने शाहपुर जा रहा था. इसी दौरान वह दामोदरपुर गांव के पास ही एक रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाने पहुंच गया. रील उसका एक दोस्त बना रहा था.

ट्रेन से हो गया हादसे का शिकार

फरमान ने अपने दोस्त को स्लो मोशन वाली रील बनाने को कहा और खुद डाउन-लाइन से सटकर धीरे-धीरे चल रहा था. लेकिन वह मुश्किल से 7 सेकंड बस चल पाया होगा कि, पीछे से दरभंगा से आती हुई ट्रेन ने उसे चपेट मे ले लिया,हादसा इतना खतरनाक था की उसके शरीर के टुकड़े हो गए. उसकी मौत से चंद सेकेंड पहले का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

शोर मचाने पर जुटे पास के लोग

इसके बाद उसके तीनों दोस्तों शोर मचाने लगे. शोर सुनकर आस पास लोगो की भीड़ लग गई. फिर पुलिस और जीआरपी को इसकी सूचना दी.

 मृतक के दोस्तों से पुलिस कर रही है पूछताछ

मृतक फरहान के साथ घटना के समय मौजूद दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा डैबल स्कूल में कक्षा-8 का छात्र था. बारावफात की वजह से स्कूल में छुट्टी थी. इस के चलते वह अपने कुछ दोस्तों के साथ जुलूस देखने गया था. हमें इसकी जानकारी नहीं है कि वो रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचकर रील बनाने लगा.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन