अफवाहों से परेशान Rajpal Yadav बोले- चेहरे पर सिर्फ हंसी दिखनी चाहिए

अभिनेता Rajpal Yadav चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद लगातार अपनी सफाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर जो कहानियां फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह मनगढ़ंत हैं।

‘बाहर झूठी कहानी चलाई जा रही है’

राजपाल यादव का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेते समय कोई कानूनी दस्तावेज साइन नहीं किए थे। यह पैसा दोस्ती में लिया गया था और वे इसे धीरे-धीरे चुकाने वाले थे। उन्होंने साफ कहा कि कोर्ट में उनके साथ जो हुआ, उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

‘मैंने जज के सामने आंसू नहीं बहाए’

IANS से बातचीत में राजपाल ने कहा कि उन्होंने अदालत में न तो रोया और न ही यह कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी बातें पूरी तरह झूठी हैं और जिन लोगों को सच्चाई नहीं पता, वही गलत जानकारी फैला रहे हैं।

‘मेरे चेहरे से सिर्फ हंसी झलकनी चाहिए’

राजपाल यादव ने कहा कि उनके चेहरे को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आनी चाहिए। उन्होंने फैंस से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रही मनगढ़ंत बातों पर भरोसा न करें। कुछ लोग खुद को शुभचिंतक बताकर गलत खबरें फैला रहे हैं, जबकि कुछ लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए ऐसा कर रहे हैं।

इंडस्ट्री और परिवार का मिला साथ

एक्टर ने बताया कि मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका साथ दिया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया। इसके अलावा परिवार का भी उन्हें पूरा समर्थन मिला।

अगली सुनवाई कब?

हाल ही में Delhi High Court ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दी है। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्टर ने 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया है। साथ ही, उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना पड़ा है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन