राजकुमार राव–पत्रलेखा बने माता-पिता,जाहिर की खुशी

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है।
15 नवंबर को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों माता-पिता बन गए हैं। इस खास मौके पर उनके घर नन्ही बेटी का जन्म हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की।
फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और दोनों को बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

शादी की सालगिरह पर मिला जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा

राजकुमार और पत्रलेखा की सालगिरह का दिन इस बार उनके लिए बेहद यादगार बन गया।
सुबह-सुबह दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर एक प्यारी सी बेटी का आगमन हुआ है।
उन्होंने लिखा कि—
“भगवान ने हमारी चौथी सालगिरह पर हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी माता-पिता बने थे, ऐसे में लगातार कई स्टार कपल्स के लिए यह साल खुशियों से भरा रहा है।

“हम सातवें आसमान पर हैं” – इंस्टा पोस्ट में झलकी खुशी

अपने पोस्टर में इस कपल ने लिखा—
“हम सातवें आसमान पर हैं… भगवान ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। यह हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है।”

15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अपने चार साल पूरे होने के साथ ही पैरेंटहुड का सफर भी शुरू कर दिया है।

जुलाई 2024 में ही राजकुमार राव ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लगाई थी और कहा था कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

कब शुरू हुई थी राजकुमार–पत्रलेखा की प्रेम कहानी?

राजकुमार ने पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखा था।

वहीं पत्रलेखा ने राजकुमार को फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ में नोटिस किया था।

शुरुआत में पत्रलेखा को राजकुमार ज्यादा पसंद नहीं आए थे, लेकिन समय ने सब बदल दिया।

साल 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ पर साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के करीब आए।

कई सालों की डेटिंग के बाद 15 नवंबर 2021 को दोनों ने शादी कर ली।


आज दोनों अपनी बेटी के जन्म के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन