PHQ में पदस्थ आरक्षक से 20 लाख की साइबर ठगी : Raipur PHQ Constable Fraud

Raipur PHQ Constable Fraud: रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ आरक्षक पृथ्वीराज सिंह से करीब 20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यह साइबर ठगी टेलीग्राम चैनल और नकली वेबसाइट के माध्यम से की गई। पीड़ित ने रायपुर के खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक पृथ्वीराज सिंह (36), निवासी जीएडी कॉलोनी, कचना, रायपुर, ने बताया कि 22 जून से 26 जून 2025 के बीच उन्हें टेलीग्राम चैनल ‘SYSTEM GROUP – 6188’ के जरिए निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया गया।

आरोपियों ने उनसे वेबसाइट systembusiness.com पर अकाउंट बनवाया और फिर ‘SYSTEM AGENT SUPPORT’ व ‘Sys Cash Out Department’ के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 17.51 लाख रुपये RTGS/NEFT से और 2.52 लाख रुपये फोन-पे से जमा करवा लिए।

जब पैसे वापस लेने की बारी आई, तो खाते के सत्यापन के नाम पर 13 लाख रुपये और मांगे गए। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

इसके बाद पृथ्वीराज सिंह ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। अपनी शिकायत के साथ उन्होंने बैंक स्टेटमेंट, टेलीग्राम यूजर आईडी और जमा राशि का पूरा विवरण भी दिया। जिन बैंकों में राशि ट्रांसफर हुई उनमें शामिल हैं –
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सिटी यूनियन बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, कर्नाटक बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक।

आरोपियों में शामिल हैं –
राजेश विश्वकर्मा, आयूशी, यशवंत राय और चेतन प्रकाश।

पुलिस ने साइबर ठगी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन