होली पर बंद रहेगा नवा रायपुर का नंदनवन जंगल सफारी, 3 दिन नहीं मिलेगी एंट्री

होली पर जंगल सफारी घूमने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। नंदनवन जंगल सफारी तीन दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

3 से 5 मार्च तक नहीं होगी एंट्री

होली की छुट्टियों में अगर आप नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक वहां एंट्री नहीं मिलेगी। सफारी प्रबंधन ने होली पर्व और सालाना मेंटेनेंस को देखते हुए यह फैसला लिया है।

वन विभाग से मिली अनुमति

जंगल सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी ने इस संबंध में अनुमति मांगी थी, जिसे प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन छत्तीसगढ़ अरुण कुमार पांडे ने मंजूरी दे दी है। आदेश के अनुसार, इन तीन दिनों में किसी भी पर्यटक को सफारी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा और रखरखाव को लेकर फैसला

प्रबंधन का कहना है कि होली के दौरान आसपास के इलाकों में भीड़ बढ़ने और असामाजिक गतिविधियों की आशंका रहती है। इससे सफारी क्षेत्र और शासकीय संपत्ति को नुकसान हो सकता है। साथ ही हर साल इस समय वार्षिक मेंटेनेंस का काम भी किया जाता है। इन्हीं कारणों से सफारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

पर्यटकों से अपील

सफारी प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि 3 से 5 मार्च के बीच सफारी घूमने का कार्यक्रम न बनाएं और किसी दूसरी तारीख का चयन करें, ताकि परेशानी से बचा जा सके। तय अवधि के बाद सफारी पहले की तरह निर्धारित समय पर फिर से खुल जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन