विज्ञापन चस्पा करना पड़ा भारी, रायपुर में 6 संस्थानों पर 29 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर। शहर में अवैध विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ रायपुर नगर पालिक निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक-3 में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें शासकीय संपत्ति पर अवैध प्रचार विज्ञापन चस्पा करने वाले 6 संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया।

यह अभियान जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में तथा कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू और उप अभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा चलाया गया।

इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान शासकीय संपत्ति को विरूपित करने के आरोप में निम्न संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया—

  • फिजियो केयर – ₹5,000
  • ओम मोटर गैरेज – ₹3,000
  • हैंड्स अप – ₹2,000
  • कॉस्मो एक्सपो – ₹4,000
  • रिवाज – ₹7,000
  • आरम्भ प्री स्कूल – ₹8,000

इस तरह कुल 6 संस्थानों पर 29,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नोटिस जारी, भविष्य के लिए सख्त चेतावनी

नगर निगम द्वारा संबंधित संचालकों को नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए भविष्य में शासकीय संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध विज्ञापन न लगाने की कड़ी चेतावनी दी गई है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन