रायपुर में लिफ्ट का आतंक! भाजपा नेता समेत 7 लोग अंदर फंसे, मचा हड़कंप ।News4u36

रायपुर में लिफ्ट का आतंक! भाजपा नेता समेत 7 लोग अंदर फंसे, मचा हड़कंप

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर लिफ्ट खराब होने का मामला सामने आया है। रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट मंगलवार को अचानक बंद हो गई, जिसमें भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग करीब 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सभी लोग लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी बीच में लिफ्ट अचानक रुक गई। अंदर फंसे लोगों ने अलार्म और फोन के जरिए मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन तुरंत तकनीकी सहायता नहीं मिल सकी। बाद में सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने मशक्कत कर लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां पहले भी कई बार लिफ्ट खराब होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कभी बुजुर्ग तो कभी महिलाएं लिफ्ट में फंस चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले भी रायपुर के करेंसी टॉवर में ACS ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गई थीं। उस मामले में जांच के दौरान बिजली सप्लाई और ऑटोमैटिक चेंजओवर सिस्टम में तकनीकी खराबी सामने आई थी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन