रायपुर चुनाव: भाजपा और कांग्रेस महापौर प्रत्याशियों ने मंदिरों में टेका मत्था, मतदान के बाद दी जीत का दावा

रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान से पहले मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मीनल चौबे ने महामाया मंदिर में पूजा की, जबकि दीप्ति दुबे ने हनुमान मंदिर में मत्था टेका। दोनों नेताओं ने चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताया।

दीप्ति दुबे का मतदाता से अपील

दीप्ति दुबे ने कहा कि रायपुर में पिछले एक साल से अपराध बढ़ गया है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके अलावा, उन्होंने यातायात व्यवस्था और अवैध प्लॉटिंग जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने रायपुर को एक आदर्श शहर बनाने का वादा किया और जनता से अपील की कि वे मतदान करें, क्योंकि उनका वोट शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रमोद दुबे का समर्थन

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे के पति, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है और दीप्ति दुबे को जीत दिलाने के लिए लोग कांग्रेस को वोट करेंगे।

मीनल चौबे का उत्साह

भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने मतदान के दौरान कहा कि रायपुर की जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा”, और इस उत्साह का कारण है। मीनल ने कहा कि अगर ईवीएम में कोई समस्या आती है, तो वे उस पर ध्यान देंगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन