रायपुर: कांग्रेस का हल्लाबोल: 10 दिसंबर को धान खरीदी की अव्यवस्था पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन


रायपुर: कांग्रेस पार्टी ने राज्य में धान खरीदी प्रक्रिया में अव्यवस्था के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐलान किया है कि 10 दिसंबर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैज ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर से पार्टी ने “धान खरीदी केंद्र चलो अभियान” शुरू किया, जिसमें कई नेताओं ने किसानों से बातचीत की और पाया कि किसानों को टोकन और धान उठाव को लेकर गंभीर समस्याएं हो रही हैं।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने 21 क्विंटल प्रति किसान धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को झूठे आश्वासन दे रही है। इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का फैसला किया है।

भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद भाजपा ने इसे राजनीतिक प्रचार बताया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर झूठ फैला रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता और पूर्व मंत्री भी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आंदोलन कर रही है क्योंकि पंचायत चुनाव नजदीक हैं।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने भी स्वीकार किया है कि पहले कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन अब स्थिति बेहतर है। उनका दावा है कि सोसाइटियों में बारदाने की कमी अब नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि यह राजनीतिक चाल कामयाब नहीं होगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन