रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: रिश्तेदार के घर आया युवक मिला फांसी पर लटका

रायगढ़। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रिश्तेदार के गांव आए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दूसरे जिले से गौरा-गौरी महोत्सव देखने आया था। घटना जोबी चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी की सुबह ग्राम पंचायत पंडरमुड़ा के ठोढ़ी में ग्रामीणों ने पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। इस खबर के फैलते ही गांव में सनसनी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जोबी चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। जांच के दौरान युवक की पहचान सुरेंद्र राठिया (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चांपा जिले के ग्राम चचिया का निवासी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ग्राम छिरपानी में गौरा-गौरी महोत्सव का आयोजन चल रहा था, जिसे देखने सुरेंद्र अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था। हालांकि, युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन