रायगढ़ ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

रायगढ़। जनमाष्टमी मेला देखने आए युवकों की दो बाइक आपस में ओवरब्रिज पर भीड़ गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक पूंजीपतरा तराईमाल निवासी देवानंद महंत (19 वर्ष) अपने साथी श्रवण के साथ और बांजीनपाली निवासी महेंद्र घटकवार (27 वर्ष) अपने दोस्त रविकांत बेहरा के साथ मेला देखने रायगढ़ आए थे। रात करीब 12 बजे दोनों बाइक ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देवानंद महंत की मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन