रायगढ़: धान खरीदी केंद्र में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, FIR दर्ज

रायगढ़। जिले के टेंडा नवापारा धान खरीदी केंद्र में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। यहां समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और भृत्य ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में 7159.60 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए है। लेकिन जब जांच टीम मौके पर पहुंची, तो वहां कोई धान मौजूद नहीं मिला।

यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। अपेक्स बैंक तमनार के शाखा प्रबंधक विमल कुमार सिंह (57) ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह घोटाला साल 2024-25 की धान खरीदी के दौरान हुआ।

जांच के लिए फूड इंस्पेक्टर और सहकारिता विस्तार अधिकारी की संयुक्त टीम भेजी गई थी। टीम ने टेंडा नवापारा उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया और फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन