रायगढ़: बाड़ी में अकेली महिला से दुष्कर्म, आरोपी गांव का युवक गिरफ्तार

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने 1 जुलाई को थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 8 मई 2025 को सुबह वह अकेली बाड़ी में काम कर रही थी, तभी गांव का युवक सागर सिदार वहां आया और जबरन उसे घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने यह बात उसी दिन रात को अपने पति को बताई थी, लेकिन लोकलाज, बेइज्जती और आरोपी की धमकियों के डर से उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

इसके बाद 30 जून की शाम आरोपी फिर उसके घर पहुंचा और पुरानी घटना को लेकर धमकाने लगा। इसके बाद महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 279/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। महिला का बयान और मेडिकल जांच कराई गई।

महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर सागर सिदार उर्फ खीरसागर (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन