रायगढ़: विवाहिता के साथ फोटो जोड़कर बदनाम करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक शादीशुदा महिला को बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला के साथ अपनी फोटो जोड़कर इंस्टा पर पोस्ट की और उसे महिला के पति को भेज दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन की हाल ही में शादी हुई है। कुछ दिनों बाद किसी ने ‘नव्या मानिकपुरी’ के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसमें विवाहिता के साथ फोटो एडिट कर अपलोड कर दी। इसके बाद वह फोटो महिला के पति को भेज दी गई।

इस घटना की जानकारी मिलने पर महिला के भाई ने साइबर सेल में शिकायत की। जांच के दौरान पता चला कि यह फर्जी आईडी जतरी निवासी युवराज सिंह सोनवानी ने बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 336(4) के तहत केस दर्ज किया है।

पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन