पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, दम घुटने से श्रद्धालु की मौत, कई घायल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पुरी। ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं कई अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों और मेडिकल कैंपों में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रथ यात्रा के दौरान ग्रैंड रोड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान एक श्रद्धालु भीड़ में फंस गया और दम घुटने से बेहोश हो गया। उसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनिल दास के रूप में हुई है।

घटना के बाद विशेष बचाव इकाई (SRU), पुलिस और आपातकालीन टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला। भीड़भाड़ वाले इलाकों से श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और कई लोगों को मौके पर बने मेडिकल कैंपों में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद प्रशासन ने ग्रैंड रोड पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को और सख्त कर दिया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल, स्वयंसेवकों और आपातकालीन टीमों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं और एंबुलेंस की आवाजाही सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी बनाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की यात्रा देखने के लिए लाखों श्रद्धालु गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2025 की रथ यात्रा के दौरान भी श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन