देसी गर्ल बनी एक्शन क्वीन!” SS राजामौली की ‘Globetrotter’ में मंदाकिनी लुक में छाईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़े पर्दे पर देसी अंदाज में वापसी करने जा रही हैं। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी नई फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ (Globetrotter) का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रियंका का ‘मंदाकिनी’ अवतार सामने आया है।

पोस्टर में प्रियंका पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, हाथ में बंदूक लिए वह बेहद दमदार और आत्मविश्वास से भरी दिख रही हैं। पोस्टर पर लिखा है — “SS Rajamouli’s Globetrotter starring Priyanka Chopra Jonas as Mandakini.”

एसएस राजामौली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा —

“वह महिला जिसने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर नई पहचान दिलाई। देसी गर्ल का स्वागत है! दुनिया को आपकी मंदाकिनी का इंतजार है।”


प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा —

“वह दिखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक… मिलिए मंदाकिनी से।”


इस फिल्म में महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

राजामौली की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर को हैदराबाद में एक मेगा इवेंट आयोजित किया जाएगा, जहां फिल्म से जुड़े कई बड़े अपडेट्स का ऐलान होगा।

‘Globetrotter’ को अगले साल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, और यह फिल्म भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन