Prithvi Shaw court case: मुंबई: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर छेड़खानी के गंभीर आरोपों के चलते मुंबई की एक सेशन अदालत ने उन्हें 100 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल द्वारा दायर किए गए मामले में जवाब न दाखिल करने पर सुनाया गया।
पृथ्वी शॉ पर छेड़खानी का मामला – पूरी जानकारी
सपना गिल ने 15 फरवरी 2023 को अंधेरी के एक पब में पृथ्वी शॉ पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पृथ्वी ने सेल्फी लेने से मना कर दिया, इसके बाद उनके दोस्त का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया और उन पर हमला किया। गिल ने FIR दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
अप्रैल 2023 में सपना गिल ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने FIR दर्ज करने से इनकार करते हुए CRPC की धारा 202 के तहत जांच करने का निर्देश दिया। इसके खिलाफ सपना गिल ने पुनरीक्षण याचिका दायर की थी।
अदालत ने क्यों लगाया जुर्माना?
मुंबई की सेशन कोर्ट ने बताया कि पृथ्वी शॉ ने आरोपों का औपचारिक जवाब दाखिल नहीं किया। न्यायाधीश एस. एम. अगरकर ने 13 जून को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर देने के बावजूद पृथ्वी की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर उन्हें 100 रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।
अगली सुनवाई की तिथि
पृथ्वी शॉ के खिलाफ अगली सुनवाई 16 सितंबर 2025 को निर्धारित की गई है। उस दिन पृथ्वी से स्पष्ट जवाब देने की उम्मीद की जा रही है।
