वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बना नया कानून |

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक अब कानून बन गया है। शनिवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दे दी। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा में 3 अप्रैल और राज्यसभा में 4 अप्रैल को पास हुआ था।

अब यह नया वक्फ कानून देशभर में लागू होगा और सभी प्रक्रियाएं इसी के अनुसार होंगी।

क्यों हो रहा है वक्फ कानून का विरोध?

नए कानून को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों और मुस्लिम संगठनों ने विरोध जताया है। कांग्रेस, AIMIM और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह कानून भेदभावपूर्ण है और मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाता है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में इस कानून को लेकर विवाद और बढ़ सकता है।

किसने दाखिल की सुप्रीम कोर्ट में याचिका?

सबसे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने याचिका दाखिल की।

इसके बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

फिर AAP और एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्शन इन द मैटर्स ऑफ सिविल राइट्स ने भी याचिकाएं दायर कीं।

इन सभी का दावा है कि यह कानून संविधान के खिलाफ है और मुस्लिमों के अधिकारों को कमजोर करता है।

संसद में कैसे पास हुआ था वक्फ संशोधन विधेयक?

लोकसभा में: 2 अप्रैल को बहस हुई और 3 अप्रैल की सुबह 1 बजे वोटिंग में विधेयक के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े।

राज्यसभा में: 3 अप्रैल को 12 घंटे लंबी बहस के बाद 4 अप्रैल की सुबह 2 बजे वोटिंग हुई। यहाँ विधेयक के समर्थन में 128 और विरोध में 95 वोट डाले गए।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन