PM Modi to Sarabjot Singh: पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह से पीएम मोदी ने की बात

PM Modi to Sarabjot Singh: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में साथ कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को शुभकामनाएं दी।

कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को भाकर और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने 16 . 10 से हराते हुए देश की झोली ओलंपिक के इस संस्करण में दूसरा पदक दिलाया. मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ओलंपिक में इतिहास रचते हुए दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं. इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

ट्विटर पर पीएम मोदी ने लिखा,”हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है. ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ढेर सारी बधाई. दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है. भारत बेहद खुश है.” उन्होंने कहा,”मनु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण की बानगी पेश करता है.”

इसके बाद सरबजोत से प्रधानमंत्री ने फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और मनु के साथ उनकी ‘टीम वर्क’ की सराहना की. मोदी ने कहा,”बहुत- बहुत बधाई, आपने देश का नाम भी बड़ा किया और मान भी बड़ा किया. आपकी मेहनत रंग लाई है. मनु को भी मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई. आप व्यक्तिगत स्पर्धा में मामूली अंतर से चूक गये लेकिन मिश्रित युगल में आपने कर दिखाया.”

मोदी ने सरबजोत से मनु और उनके टीमवर्क के बारे में पूछा तो इस निशानेबाज ने कहा,”हम 2019 से लगभग साथ में खेल रहे है. हमने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग हर बार स्वर्ण जीता है. जूनियर विश्व कप और अन्य विश्व कप में भी हमने साथ में ज्यादातर स्वर्ण जीते हैं. हमारा अनुभव काफी अच्छा था. अगली बार और अच्छा करुंगा और आपको स्वर्ण पदक जीत कर दिखाउंगा.” इस पर मोदी ने कहा,”मुझे पूरा विश्वास है कि आप अगली बार और अच्छा करेंगे. आप मेहनत भी कर रहे है और लगन भी दिखा रहे हैं.”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन