खुद पर विश्वास…’, अमेरिका से ट्रेड डील पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास वह ताकत है जो असंभव को भी संभव बनाती है और यही शक्ति विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। पीएम मोदी ने यह बात मंगलवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के जरिए कही।

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच एक अहम व्यापार समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है।

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत श्लोक

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में नागरिकों की शक्ति पर भरोसा जताते हुए एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया।
इस श्लोक का भावार्थ है कि—
धन साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है,
कौशल और दक्षता से टिकता है,
और जब अनुशासन के साथ सुरक्षित रहता है,
तो वह देश की प्रगति में योगदान देता है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बनी सहमति

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की जानकारी दी थी।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना “सबसे अच्छा दोस्त” बताया और कहा कि यह समझौता दोस्ती और आपसी सम्मान के आधार पर हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के आग्रह पर भारत पर लगाए गए पारस्परिक शुल्क को कम करने का फैसला लिया गया है।
हालांकि पहले विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन बाद में पीएम मोदी के पोस्ट से बातचीत और समझौते की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन