June 27, 2026
https://news4u36.in/pm-modi-chat-with-indian-women-cricket-team-video/
Advertisement Banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर को अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने हाल ही में ICC Women’s World Cup 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।

पीएम मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा —

“तीन लगातार हार के बाद भी आपने जिस आत्मविश्वास और जज्बे से वापसी की, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।”


सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और वर्ल्ड चैंपियन बेटियों की मुलाकात की तस्वीरें और अब वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मजेदार और प्रेरक बातचीत करते नजर आए।

PM Modi और वर्ल्ड चैंपियन बेटियों की खास बातचीत

2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद पूरी टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची।

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा —

“2017 में हम ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री जी से मिले थे, लेकिन आज ट्रॉफी के साथ आए हैं। अब हम चाहते हैं कि ऐसी मुलाकातें बार-बार हों।”


उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वहीं दीप्ति शर्मा ने बताया कि 2017 में पीएम मोदी ने उनसे कहा था, “मेहनत करते रहो, एक दिन सपना जरूर पूरा होगा।” और आज वही सपना सच हुआ है।

PM Modi ने पूछा – जय श्री राम वाला टैटू क्या मायने रखता है?

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के ‘जय श्री राम’ इंस्टाग्राम पोस्ट और हनुमान टैटू का जिक्र किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा,

“आप टैटू लगाकर घूमती रहती हैं, इसका क्या मतलब है?”


दीप्ति ने जवाब दिया —

“वो मुझे ताकत देता है, सर।”


हरमनप्रीत की ‘जेब वाली बॉल’ पर पीएम मोदी का मजेदार सवाल

प्रधानमंत्री ने कप्तान हरमनप्रीत से पूछा,

“हरमन, आपने जीत के बाद बॉल जेब में रख ली थी, ऐसा क्यों?”


हरमनप्रीत ने मुस्कुराकर जवाब दिया —

“अब जब ये बॉल मेरे पास है, तो हमेशा मेरे पास ही रहेगी सर। अभी भी मेरे बैग में है।”


वहीं शेफाली वर्मा से पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि वो कैच छोड़ने से पहले हंस क्यों रही थीं? शेफाली ने जवाब दिया,

“मुझे लगा कैच मेरे पास ही आ रहा है, इसलिए हंसी आ गई।”


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीएम मोदी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस मुलाकात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय बेटियां अब हर मैदान में भारत का सिर ऊंचा कर रही हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन