पिकनिक स्पॉट में खूनी झड़प: छेरछेरा के दिन बदमाश युवकों का हमला, कई घायल

मरवाही। पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम बंधी में छेरछेरा पर्व के अवसर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पिकनिक मना रहे युवकों पर बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक घटना में कई युवक घायल हो गए, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिकनिक के दौरान शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंधी निवासी भंवर सिंह पोर्ते, जो अमरपुर में अध्ययनरत हैं, अपनी बहन दिव्या साहू और उसकी सहेलियों के साथ गांव की पानी टंकी के पास पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान दुर्गेश साहू शराब के नशे में वहां पहुंचा और बेवजह विवाद करने लगा।

बताया गया कि भंवर सिंह ने स्थिति बिगड़ते देख अपनी बहन और सहेलियों को घर जाने को कहा, जिस पर दुर्गेश ने आपत्ति जताई और फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

हथियारों से लैस होकर पहुंचे आरोपी

आरोप है कि दुर्गेश साहू ने सुधांशु दुबे, मोटू राठौर, सूर्यांश साहू सहित 4-5 युवकों को बुलाया, जो डंडा और चापड़ जैसे हथियार लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर भंवर सिंह और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया।

कई युवक घायल, वीडियो वायरल

हमले में भंवर सिंह पोर्ते, अश्वनी केंवट, आदित्य चौधरी, अंकुश केंवट, जनक केंवट, अमन केंवट और जलेश केंवट को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पुलिस में शिकायत, जांच जारी

पीड़ित भंवर सिंह पोर्ते ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच और विवेचना शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन