ब्राह्मण कमा रहे मुनाफा, ट्रंप के सहयोगी Peter Navarro ने फिर उगला जहर

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो(Peter Navarro )ने एक बार फिर भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया है। यूक्रेन-रूस युद्ध को पहले ही “मोदी का युद्ध” बता चुके नवारो ने अब दावा किया है कि भारत में ब्राह्मण वर्ग रूसी तेल सौदे से सबसे ज्यादा मुनाफा कमा रहा है।

Peter Navarro का आरोप

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नवारो ने कहा –

“भारत टैरिफ का महाराजा है। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाए जाते हैं।”

“भारत हमें ढेर सारी चीजें निर्यात करता है, जिसका नुकसान अमेरिकी मजदूरों और करदाताओं को हो रहा है।”

“मोदी एक महान नेता हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि वे पुतिन और शी जिनपिंग के इतने नजदीक क्यों हैं।”


नवारो ने भारतीय रिफाइनरियों पर आरोप लगाया कि वे सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदकर यूरोप, अफ्रीका और एशिया को महंगे दामों पर बेच रही हैं।

मोदी की चीन यात्रा के बीच विवादित बयान

यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए चीन दौरे पर हैं और यहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है। यह पिछले 7 सालों में मोदी की पहली चीन यात्रा है।

पहले भी कर चुके हैं हमला

Peter Navarro ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत पर 50% टैरिफ लगाने की योजना तैयार की थी। इससे पहले भी उन्होंने भारत पर रूस को यूक्रेन युद्ध में परोक्ष रूप से मदद करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन