पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। टक्कर और गिरने से बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
पिछले कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन हो रहे इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, जिससे लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
