Pawan Singh emotional: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुए प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करके भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने दूसरी शादी और रिश्तों पर भी अपने दिल की बात रखी। आइए जानते हैं पूरा मामला।
पहली पत्नी को याद कर छलका दर्द
पवन सिंह ने शो में बताया कि साल 2014 में उनकी पहली शादी प्रिया कुमारी सिंह से हुई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश सिर्फ तीन महीने बाद उनकी पत्नी का निधन हो गया। इस घटना को याद करते हुए पवन सिंह ने कहा,
“मेरी शादी एक लड़की से हुई थी, जिसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसे मैंने खो दिया।”
यह खुलासा दर्शकों के लिए बेहद भावुक और चौंकाने वाला रहा।
लव मैरिज नहीं कर सकते: परिवार की इज्जत पहले
पवन सिंह ने आगे बताया कि काम के दौरान उनके जीवन में किसी से नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने साफ किया:
“मैंने बचपन से ही ठाना था कि जिंदगी वहीं बसाunga, जहां परिवार वाले चाहेंगे। मैं खुद से लव मैरिज नहीं कर सकता।”
पवन सिंह ने बताया कि उनका रिश्ता ज्योति सिंह से 2018 में हुआ, लेकिन अब यह तलाक की प्रक्रिया में है। इसके अलावा, अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चाएं भी सुर्खियों में रही।
राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह की भागीदारी
‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। उनके खुलासे ने दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
