राइज एंड फॉल में पवन सिंह का धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में शो का नया प्रोमो इंस्टाग्राम पर जारी हुआ, जिसमें पवन सिंह अपने हिट गाने ‘तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पर जबरदस्त एनर्जी के साथ ठुमके लगाते नजर आए। इसके साथ ही कंटेस्टेंट आकृति नेगी भी ताल से ताल मिलाते डांस करती दिखीं।

यह गाना पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है, जिसे आशुतोष तिवारी ने लिखा और प्रियांशु सिंह ने संगीतबद्ध किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं।

वहीं प्रोमो में होस्ट अशनीर ग्रोवर का गुस्सैल अंदाज भी दिखा, जब उन्होंने कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को चेतावनी दी। अशनीर ने साफ कहा, “कुछ लोग खंभे की तरह खड़े रहते हैं, ना काम के ना काज के।” इस विवादित सीन ने भी प्रोमो की लोकप्रियता बढ़ा दी है।

‘राइज एंड फॉल’ में कुल 16 कंटेस्टेंट शामिल हैं, जिनमें टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स से लेकर फिल्म और खेल जगत के नामी चेहरे शामिल हैं।
जैसे –

  • पवन सिंह
  • अर्जुन बिजलानी
  • कीकू शारदा
  • अहाना कुमरा
  • धनश्री वर्मा
  • कुब्रा सैत
  • अनाया बांगर

यह रियलिटी शो MX Player पर स्ट्रीम हो रहा है और लगातार दर्शकों को रोमांचित कर रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन