ममूटी–मोहनलाल की फिल्म ‘Patriot’ का पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज l Patriot movie poster release

Patriot movie poster release: साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दोनों की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेट्रियट’ का शानदार और रहस्यमयी पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

18 साल बाद दिखेगी ममूटी–मोहनलाल की जोड़ी

फिल्म ‘पेट्रियट’ के जरिए ममूटी और मोहनलाल की आइकॉनिक जोड़ी करीब 18 साल बाद साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों को साल 2008 की सुपरहिट फिल्म ‘ट्वेंटी:20’ में एक साथ देखा गया था। ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

करण जौहर ने किया Patriot movie poster release

‘पेट्रियट’ का पोस्टर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने रिलीज किया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

पोस्टर में दिखे ये बड़े सितारे

फिल्म के पोस्टर में ममूटी और मोहनलाल के साथ-साथ कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं।
पोस्टर में ममूटी के हाथ में एक चिप दिखाई दे रही है, जो कहानी को और रहस्यमयी बनाती है। उनके अलावा इसमें

फहाद फासिल (पुष्पा फेम)

नयनतारा

कुंचाको बोबन
भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।


मोहनलाल ने पोस्टर के साथ लिखा खास संदेश

पोस्टर शेयर करते हुए मोहनलाल ने लिखा—
“निडर आवाज़ों की भावना को उजागर करते हुए, इस गणतंत्र दिवस पर।”
इस कैप्शन ने फिल्म की थीम को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी ‘पेट्रियट’

‘पेट्रियट’ एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन मशहूर डायरेक्टर महेश नारायणन ने किया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और देशभक्ति का तड़का देखने को मिलेगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ममूटी और मोहनलाल की फिल्म ‘पेट्रियट’ 23 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन