DPL 2025: नितीश राणा और दिग्वेश राठी में मैदान पर गर्मागर्मी, वायरल हुआ वीडियो: Nitish Rana vs Digvesh Rathi ।News4u36

DPL 2025: नितीश राणा और दिग्वेश राठी में मैदान पर गर्मागर्मी, वायरल हुआ वीडियो: Nitish Rana vs Digvesh Rathi

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Nitish Rana vs Digvesh Rathi; दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में शुक्रवार रात खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में बड़ा विवाद देखने को मिला। वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में खिलाड़ियों के बीच कई बार टकराव हुआ।

पहले झड़प सुमित माथुर और कृष यादव के बीच हुई, उसके बाद सबसे ज्यादा बवाल नितीश राणा और दिग्वेश राठी की बहस से हुआ।

राणा और राठी की बहस कैसे शुरू हुई?( Nitish Rana vs Digvesh Rathi fight)

तनाव उस समय बढ़ा जब राठी ने राणा के शॉट खेलते समय गेंद नहीं फेंकी। यह रणनीति उन्हें IPL 2025 में फायदा दिला चुकी थी, लेकिन राणा इस तरीके से भड़क गए और उन्होंने नाराजगी जताई।
अगली ही गेंद पर राणा ने रिवर्स स्वीप से छक्का जड़ा और राठी के जश्न मनाने के अंदाज की नकल कर उनका मजाक उड़ाया। इससे मामला और गरमा गया और दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर शब्दों की जंग हुई। हालांकि, साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

राणा का धमाकेदार प्रदर्शन

बहस के बावजूद नितीश राणा का बल्ला खूब चला। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 134 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने 202 रनों का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और एलिमिनेटर जीत लिया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन