Nishant Kumar political entry: बिहार में होली से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। चर्चा है कि Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। जदयू नेताओं ने इसे “होली का तोहफा” बताया है।
जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री Shravan Kumar ने कहा कि निशांत कुमार के नाम पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और वे जल्द सक्रिय राजनीति में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई युवा उनसे राजनीति में आने की मांग कर रहे थे, अब उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
इसके बाद जदयू के अन्य नेताओं के भी बयान सामने आए। बिहार सरकार के मंत्री Ashok Choudhary ने कहा कि निशांत पढ़े-लिखे और इंजीनियर हैं तथा वे नीतीश कुमार की “सच्ची कॉपी” जैसे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग और पार्टी के दबाव के बाद यह फैसला लिया गया है, जो होली से पहले पार्टी के लिए बड़ा तोहफा है।
वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता Vijay Kumar Choudhary ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निशांत अब परिपक्व हो चुके हैं और अगर वे राजनीति में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे। साथ ही दावा किया कि राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत होगी।
