दुर्ग में मानवता शर्मसार: मंदिर में छोड़ दिया गया दो दिन का नवजात शिशु

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रानीतराई क्षेत्र के ग्राम खर्रा स्थित हनुमान मंदिर के सामने, किसी अज्ञात मां ने अपने दो दिन की नवजात बेटी को छोड़ दिया।

सुबह सुबह सैर पर निकले कुछ युवाओं ने मंदिर के पास रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी नवजात बच्ची रो रही थी। युवाओं ने तुरंत गांव के लोगों को सूचित किया और ठंड से बचाने का प्रयास किया। आसपास पूछताछ के बावजूद बच्ची के परिवार का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई


ग्रामीणों की सूचना पर रानीतराई पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल दुर्ग भेजा, जहां डॉक्टर उसकी सेहत की जांच कर रहे हैं और देखभाल सुनिश्चित कर रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में बच्ची के मां-बाप का पता लगाने में लगी हुई है। ग्रामीण और पुलिस मिलकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन