नेहा कक्कड़ ने किया दुनियादारी से दूरी का ऐलान कर अचानक कर दिया डिलीट

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्हें अपने गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसी बीच नेहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी पोस्ट साझा कीं, जिन्होंने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद इन पोस्ट्स को डिलीट कर दिया गया, जिससे तरह-तरह की अटकलें तेज हो गईं।

जिम्मेदारियों और रिश्तों से ब्रेक लेने का संकेत

नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहती हैं। सिंगर ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कब या वापस आएंगी भी या नहीं। इस भावुक पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया।

इसके साथ ही नेहा ने पैपराजी और फैंस से निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि उनका वीडियो न बनाया जाए और उन्हें शांतिपूर्वक, स्वतंत्र रूप से जीने दिया जाए।

पोस्ट डिलीट होने से बढ़ा सस्पेंस

इन दोनों पोस्ट्स को नेहा कक्कड़ ने कुछ ही समय बाद हटा दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट डिलीट करना अपने आप में सवाल खड़े कर देता है। फैंस अब यह जानने को बेचैन हैं कि आखिर नेहा किस मानसिक दबाव से गुजर रही हैं या यह सिर्फ एक इमोशनल रिएक्शन था।

‘कैंडी शॉप’ विवाद से जुड़ा मामला

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने 15 दिसंबर 2025 को अपना सिंगल गाना ‘कैंडी शॉप’ रिलीज किया था। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया गया।
यूजर्स ने गाने के डांस स्टेप्स को लेकर आपत्ति जताई और कुछ लोगों ने इसे अश्लील बताते हुए के-पॉप कलाकारों की नकल का आरोप भी लगाया।

इस विवाद के करीब एक महीने बाद नेहा की ये पोस्ट सामने आई, जिसने साफ कर दिया कि लगातार मिल रही आलोचनाओं का उन पर गहरा असर पड़ा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन