
दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की नई सीरीज ‘चुंबक’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी के साथ मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। यह एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें शहर की जिंदगी और पड़ोस के रिश्तों को दिखाया गया है।
सीरीज की कहानी मुंबई के एक पुराने रो-हाउस में रहने वाले पांच अलग-अलग परिवारों के आसपास घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पड़ोसी धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते हैं और मुश्किल समय में परिवार की तरह साथ खड़े रहते हैं। यहां तक कि वे एक-दूसरे के साथ वाईफाई का पासवर्ड भी शेयर करते हैं।
‘चुंबक’ का लेखन और निर्देशन आतिश कपाड़िया ने किया है। इसका निर्माण जमनादास मजीठिया ने हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। सीरीज में नीना गुप्ता के अलावा देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, सुमित व्यास, अनंत वी जोशी और हेली शाह नजर आएंगे। रोहित रॉय और एली अब्राम भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह बहु-पीढ़ी वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
